आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
UIIC में अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक (पूर्णकालिक) डिग्री होनी चाहिए। डिग्री जुलाई 2021 से 2025 के बीच मिली होनी चाहिए और उम्मीदवार ने 01 जुलाई 2021 से पहले डिग्री नहीं ली हो। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर प्रोफाइल पूरा होना जरूरी है।
अनुभव: उम्मीदवार के पास 01 दिसंबर 2025 तक किसी भी सरकारी या निजी नौकरी का अनुभव नहीं होना चाहिए। अगर पहले से अनुभव है, तो वह आवेदन के लिए अयोग्य होगा।
आयु की बात करें तो आवेदकों की आयु 1 दिसंबर 2025 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए, यानी जन्म तिथि 01 दिसंबर 1997 से पहले और 01 दिसंबर 2004 के बाद नहीं होनी चाहिए (दोनों दिन शामिल हैं)। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।