कितना लगेगा शुल्क?
सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग और UIIC के स्थायी कर्मचारियों को 250 (केवल सेवा शुल्क) + लागू GST देना होगा, जबकि अन्य सभी आवेदकों के लिए 1,000 (आवेदन शुल्क + सेवा शुल्क) + लागू GST निर्धारित है।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा। इन सभी परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल योग्यता पूरी करने से उम्मीदवार का परीक्षा या इंटरव्यू के लिए चयन पक्का नहीं होता।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले UIIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर AO Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) लिंक पर जाएं।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण दर्ज करें।
- मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करके सबमिट करें।