फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCL Vacancy 2026: आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, यूसीएसएल में पाइप फिटर, वेल्डर समेत कई पदों पर निकली भर्ती

Fri, 19 Jun 2026 12:06 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UCSL Workmen Recruitment: आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर है। उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने पाइप फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनरी फिटर समेत 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UCL Vacancy 2026: उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (UCSL) ने वर्कमैन श्रेणी के विभिन्न पदों पर स्थायी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती के तहत पाइप फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनरी फिटर समेत कुल 35 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
पद का नाम UR OBC SC ST EWS कुल पद
पाइप फिटर 3 3 2 1 1 10
वेल्डर 4 4 1 1 - 10
इलेक्ट्रीशियन 4 2 2 1 1 10
मशीनरी फिटर 2 1 1 1 - 5
कुल 13 10 6 4 2 35

कौन तकर सकता है आवेदन?

  • पाइप फिटर पद के लिए उम्मीदवार के पास फिटर, प्लंबर या सैनिटरी फिटर ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके साथ ही पाइप फिटिंग, पाइप इंस्टॉलेशन, थ्रेडिंग और वाल्व से जुड़े कार्यों में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
  • वेल्डर पद के लिए अभ्यर्थी ने वेल्डर ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए। उम्मीदवार के पास गैस कटिंग, वेल्डिंग, ग्राइंडिंग और संबंधित कार्यों में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • इलेक्ट्रीशियन पद के लिए इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन या इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है। साथ ही सबस्टेशन संचालन, ट्रांसफार्मर, स्विचगियर और विद्युत उपकरणों के रखरखाव में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • मशीनरी फिटर पद के लिए फिटर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट या इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई आवश्यक है। उम्मीदवार के पास मशीनों की स्थापना, मरम्मत और रखरखाव कार्यों में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा की शर्तें

यूसीएसएल वर्कमैन भर्ती 2026 के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट देकर अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट के साथ 35 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति है। पूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

कितना मिलेगा वेतन?

वेतन का प्रकार राशि
बेसिक वेतन 17,000
महंगाई भत्ता (DA) 9,197
मकान किराया भत्ता (HRA) 1,700
ईंधन खर्च (रिइम्बर्समेंट) 1,600
वॉशिंग अलाउंस 500
कुल मासिक वेतन 29,997
विज्ञापन

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

यूसीएसएल वर्कमैन भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 35 मिनट का 30 अंकों का ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक योग्यता और ट्रेड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में संबंधित ट्रेड की 70 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 100 अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें