इतना मिलेगा वेतन?
एमएमजीएस-II श्रेणी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक का मूल वेतन मिलेगा। वेतनमान 64,820 रुपये से शुरू होगा, जिसमें तय नियमों के अनुसार समय-समय पर वेतन वृद्धि होगी।
आवेदन शुल्क
यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 में एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये (जीएसटी सहित) शुल्क निर्धारित किया गया है।
परिवीक्षा और सेवा बांड
| वेतनमान |
परिवीक्षा अवधि |
बांड राशि |
न्यूनतम सेवा अवधि |
| एमएमजीएस-II |
1 वर्ष |
2 लाख |
2 साल |
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘करियर’ सेक्शन में जाकर ‘रिक्रूटमेंट अपॉर्च्युनिटीज’ पर क्लिक करें।
- संबंधित स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के सामने दिए गए ‘ऑनलाइन आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।