फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs: यूनियन बैंक में ऑफिसर के पद पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें इस लिंक से पंजीकरण

Wed, 13 Nov 2024 09:43 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UBI Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में लोकल बैंक ऑफिसर के पद के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UBI Recruitment 2024 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UBI Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) स्थानीय बैंक अधिकारियों (LBO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 13 नवंबर, 2024 को समाप्त करेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों को भरना है। जनरल के लिए 613 पद, अनुसूचित जाति के लिए 224 पद, अुनसूचित जनजाति के लिए 109 पद, ओबीसी के लिए 404 पद, ईडब्ल्यूएस 150 पद शामिल है।

आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


शैक्षिक योग्यता
भारत सरकार या उसके विनियामक निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में पूर्णकालिक/नियमित स्नातक की डिग्री। उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्शाना चाहिए।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया 
चयन प्रक्रिया में आवेदकों/पात्र उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा/समूह चर्चा (यदि आयोजित की जाती है)/आवेदनों की स्क्रीनिंग और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं।


कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाएं।
इसके बाद आवेदन के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
अब मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके फॉर्म भर दें।
सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें। 
अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें