फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSPSC Recruitment 2023: पशुपालन विभाग में चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर आवेदन की आखिरी डेट नजदीक, जल्दी करें

Tue, 14 Feb 2023 10:54 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TSPSC Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग के पशुपालन विभाग में चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर आवेदन की आखिरी डेट नजदीक है। उम्मीदवार जल्द ही आवेदन कर लें।
विज्ञापन
TSPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TSPSC Veterinary Asst Surgeon Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) कल यानी 15 फरवरी 2023 को तेलंगाना राज्य में पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (श्रेणी-ए और बी) के पद पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर देगा। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 

बता दें कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 थी। जिसे आगे बढ़ाकर 15 फरवरी तक किया गया है। इससे उन उम्मीदवारों को फायदा मिला होगा, जो किसी कारण वश आवेदन करने से रह गए होंगे। उम्मीदवारों को आखिरी तारीख से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए।

 

परीक्षा तिथि

TSPSC पशु चिकित्सा सहायक सर्जन भर्ती परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) 15-16 मार्च को आयोजित होने वाली है। लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। हॉल टिकट परीक्षा से 07 दिन पहले से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 185 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 170 रिक्तियां पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (क्लास-ए) के पद के लिए हैं, और 15 रिक्तियां पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (क्लास-बी) के पद के लिए हैं।
 

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 44 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन प्रसंस्करण शुल्क

 प्रत्येक आवेदक को क्रमशः ऑनलाइन आवेदन प्रसंस्करण शुल्क और परीक्षा शुल्क के लिए 200 रुपये और 120 रुपये का भुगतान करना होगा।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाएं।
  • 'नया पंजीकरण ओटीआर' पर जाएं और उम्मीदवार पंजीकरण पूरा करें।
  • एक बार पंजीकृत होने के बाद, लॉगइन करें और पद के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें