TSPSC Group III recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग में 1364 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2023 तक है।
तेलंगाना लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य में समूह-III सेवाओं की 1364 रिक्तियों को भरने के लिए शुरू किया गया है। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदन शुल्क 280 रुपये है, जिसमें से 200 रुपये आवेदन प्रसंस्करण शुल्क है और 80 रुपये परीक्षा शुल्क है।