7,437 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
तेलंगाना सरकार ने राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) को विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अग्निशमन एवं आपदा प्रतिक्रिया विभाग, जेल एवं सुधार सेवा विभाग तथा स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स में भी समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती बोर्ड ने बताया कि संबंधित विभागों से पदों का पूरा विवरण प्राप्त होने के बाद विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। इसमें पदवार रिक्तियां, स्थानीय कैडर के अनुसार आरक्षण, रोस्टर प्वाइंट, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी दी जाएगी।