फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TPSC ATO Vacancy 2026: बीई और बीटेक वालों के लिए मौका, एटीओ के 220 पदों पर भर्ती; बस होना चाहिए ये सर्टिफिकेट

Tue, 28 Apr 2026 01:10 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

TPSC Recruitment 2026: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने सहायक तकनीकी अधिकारी के 220 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी बीई और बीटेक पास हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TPSC ATO Vacancy 2026: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने तकनीकी अधिकारी (ATO) के ग्रुप-बी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी और 5 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
वर्ग (Category) पदों की संख्या महिलाएं (33% आरक्षण) (Women Quota)
अनारक्षित 114 (पूर्व-एसएम-02 सहित) 38
अनुसूचित जाति 38 (पूर्व-एसएम-01 सहित) 13
अनुसूचित जनजाति 68 (पूर्व-एसएम-01 सहित) 23
कुल (Total) 220 (जिसमें 09 सार्वजनिक अवकाश पद शामिल हैं) 74

कौन कर सकता है आवेदन?

विभाग के अनुसार पदों की संख्या बढ़ या घट सकती है। उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए, जो किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थान से हो। इसके अलावा जिनके पास MCA (Master in Computer Application) की डिग्री है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

ये सर्टिफिकेट है अनिवार्य

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास त्रिपुरा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र (PRTC) होना अनिवार्य है। यह नियम सरकार की 07-07-2023 की अधिसूचना के अनुसार लागू किया गया है।  

विज्ञापन

क्या है आयु सीमा के नियम?

5 जून 2026 के अनुसार, सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), शारीरिक रूप से विकलांग (PH) और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 170 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जो MCQ आधारित होगी और इसकी अवधि 3 घंटे होगी। इसमें UR श्रेणी के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 55% और आरक्षित श्रेणियों के लिए 45% अंक आवश्यक होंगे।

दूसरे चरण में 30 अंकों का साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण होगा, जिसमें लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा। साक्षात्कार में अनुपस्थित उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें