फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022 : कॉन्स्टेबल बनने के लिए इन परीक्षाओं में होना होगा पास, इस तरीके से तैयारी कर पा सकते हैं नौकरी

Thu, 03 Mar 2022 04:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन का इंतजार है। इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
 
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPSSSC) राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती के लिएअभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में लागू आचार संहिता के खत्म होने के बाद इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जासकता है। राज्य में 2018 के बाद से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती नहीं हुई है, इसलिए इस भर्ती को लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। हालांकि, इस भर्ती में पदों की संख्या पिछली भर्तीसे काफी कम होने की वजह से अभ्यर्थियों को थोड़ा अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना जरूर करना पड़ेगा। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कॉन्स्टेबल बनने के लिए इन परीक्षाओं में होना होगा पास :

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिलहोने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन टेस्ट्स का पैटर्न पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती के जैसा ही रह सकता है। गौरतलब है कि राज्यमें आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरूचि बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही PET में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़अधिकतम 14 मिनट में पूरी करनी थी।

कैसे करें तैयारी :

इस भर्ती में शामिल होकर कॉन्स्टेबल बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के पास अभी समय है और इस दौरान सही तरीके से की गई तैयारी अभ्यर्थियों को सफलता दिला सकती हैं।अभ्यर्थियों को अभी से ही अपने कमजोर और मजबूत विषयों को देखते हुए एक रूटीन बना लेना चाहिए और सभी विषयों को उनकी जरूरत के हिसाब से समय देना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थीजिस भी तरीके से पढ़ाई करें, लेकिन उन्हें नोट्स और वनलाइनर नोट्स जरूर बनाने चाहिए। ये परीक्षा के पहले रिवीजन में बहुत काम आएंगे। इस परीक्षा में लिखित परीक्षा के बादअभ्यर्थियों को दौड़ में भी हिस्सा लेना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से ही दौड़ की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी दौड़ की तैयारी भी पूरी हो जाएगी और साथ हीआपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा जिससे आप पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इसवक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं।आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें