फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस में सिपाही बनने के लिए अब युवाओं को कितने किलोमीटर की दौड़ करनी होगी, जान लीजिए ये नियम

Mon, 10 Jan 2022 04:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा राज्य में 25,000 सिपाही के पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
UP Police SI Answer Key 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को इस साल करीब 25,000 नए कॉन्स्टेबल मिलने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों में छपी खबर की मानें तो यूपीपीआरपीबी लगातार इस भर्ती के आयोजन पर विचार-विमर्श कर रहा है। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सबइंस्पेक्टर (SI) समेत कई पदों के लिए हाल ही में लिखित परीक्षा खत्म हुई है और इसके बाद अब प्रदेश में जल्द ही पुलिस कॉन्स्टेबल के 25,000 पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ये भर्ती साल 2018 के बाद पुलिस विभाग में आरक्षी के पदों पर सबसे बड़ी भर्ती होगी। इसमें पुरुष कैंडिडेट्स के साथ महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह के अंत तक इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक राज्य सरकार या विभाग द्वारा ऐसी कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा अगर कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता के UP Constable Online Coaching Classes- Join Now को ज्वॉइन कर घर बैठे किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी सकते हैं। इस स्पेशल कोर्स बैच में दिल्ली की अनुभवी फैकल्टी द्वारा अभ्यर्थियों की लाइव क्लासेस के माध्यम से तैयारी कराई जा रही है। 

पिछली भर्ती में कैसे किया गया था उम्मीदवारों का चयन 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 16 नवंबर 2018 को कुल 46,568 पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 31,360 पद थे जबकि अन्य 18,208 पद आरक्षी प्रादेशिक आर्मड कन्सटेबुलरी के शामिल थे। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण, PST & PET, मेडिकल परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की योग्यता सूची के आधार पर किया गया था। ऐसे में जल्द ही 25,000 पदों पर आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती में भी यही नियम लागू किए जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  
कांस्टेबल सैलरी - पढ़ें यहाँ  
कांस्टेबल सिलेबस: पढ़ें  
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: पढ़ें   
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
  

जान लीजिए क्या होते हैं पीईटी के मानक  

यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके लिए जहां पुरुष कैंडिडेट्स को 25 मिनट का समय दिया जाता है। वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में दौड़ पूरी करनी होती है। हालांकि यह जानकारी पिछली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर साझा की गई है। नई भर्ती में यदि कोई परिवर्तन किया जाता है तो बदले गए नियमों की सूचना अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। 

परीक्षा की तैयारी में इस तरह के प्रश्न कर सकते हैं आपकी मदद

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें