कैसे हागा चयन?
इस भर्ती परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), एंड्योरेंस टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन इन आसान चरणों से कर सकते हैं:
- सबसे पहले TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “Career” सेक्शन में जाएं और ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको ईमेल और एसएमएस के जरिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
- इन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में, आगे के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।