तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन यानी टीएनपीएससी ने मंगलवार को मुख्य परीक्षा के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा को पास किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। या नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आपका बता दें कि तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन यानी टीएनपीएससी 2019 मुख्य परीक्षा 12, 13 और 14 जुलाई, 2019 को आयोजित की जाएगी। बता दें, टीएनपीएससी ने 3 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी।
जनवरी 2019 में, सीसीएस I एग्जामिनेशन (ग्रुप 1 सर्विस) के लिए स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, तमिलनाडु ने डायरेक्ट रिक्रूमेंट निकाला था। उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2019 निर्धारित की गई है। बता दें, राज्य के विभिन्न डिपार्टमेंट्स के लिए 139 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। पदों के लिए उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर होगा।
यहां दिए लिंक से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड-
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...