TN TRB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर्स भर्ती के लिए हुई परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड या टीएन टीआरबी ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ग्रेड- I की सीधी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 23 जून, 2019 और 27 जून, 2019 को आयोजित की थी। बोर्ड ने अब कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए टीएन टीआरबी कुंजी जारी की हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार TN TRB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in से देख सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे टीएन टीआरबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की उत्तर कुंजी पर 8 अगस्त तक आपत्तियां भी उठा सकते हैं।