फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Exam 2022: इस बार सितंबर में होगी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा, जानिए कब हो सकती है आवेदन की शुरुआत

Thu, 12 May 2022 06:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा  18 सितंबर को होगी। अनुमान है राज्य में लेखपाल भर्ती परीक्षा के बाद जल्द ही पीईटी की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2022 की तिथि का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जा चुका है। यह पात्रता परीक्षा उत्तर प्रदेश में दूसरी बार आयोजित की जाएगी। यूपीएसएसएससी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, साल 2022 में पीईटी 18 सितंबर को होना है।  हालांकि इसके आवेदन की शुरुआत कब तक होगी इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप लेखपाल भर्ती एग्जाम की इन अंतिम दिनों में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022  को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

ग्रुप सी की भर्तियों में शामिल होने के लिए अनिवार्य है यह एग्जाम  

वर्ष -2021 में पहली बार आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में करीब 20 से 22 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जबकि एग्जाम में लगभग 17 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। बता दें कि यूपीएसएसएससी की नई नियमावली के तहत ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अब अनिवार्य रूप से PET में उत्तीर्ण होना होता है जिसके अंकों के आधार पर ही  अभ्यर्थी आयोग की ग्रुप-सी के पदों पर निकाली जाने वाली भर्तियों में अपनी दावेदारी कर सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें