उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। दरअसल राज्य में अभी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और इस वजह से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ी देर हो रही है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सभी स्कूलों को प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के आखिरी सप्ताह तक करा लेने का निर्देश दिया गया है। प्री बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के बाद राज्य में जल्द ही बोर्ड की फाइनल परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस सालतकरीबन 52 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए UPMSP की आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, इस बचे हुए समय में बोर्ड स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। यहां छात्रों को घर बैठे लाइव क्लासेस उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्र UP Board FREE Hindi Classes-Join Now पर क्लिक कर इनका हिस्सा बन सकते हैं। यहां छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पहले इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जा रही है।
8,373 केंद्रों पर होगी परीक्षा :
UPMSP ने राज्य में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। UPMSP द्वारा जारी किए गए इस सूची के मुताबिक राज्य में इस साल बोर्डपरीक्षाओं का आयोजन कुल 8373 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। गौरतलब है की इस साल राज्य में तकरीबन 28 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में और 24 लाख छात्र 12वीं की बोर्डपरीक्षा में हिस्सा लेंगे।
28 फरवरी तक करना होगा यह काम :
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के छात्रों का फोटो वेबसाइट पर 28 फरवरी तकअपलोड करना होगा। साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए भी 28 फरवरी तक का ही समय दिया है। दरअसल बहुत से स्कूलों ने पहले जो फोटो और प्रमाणपत्र अपलोड किए थे उनमें कई धुंधले नजर आ रहे थे इसीलिए पोर्टल को फिर से खोला गया है।
सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे मार्क्स से पास करना हर किसी का सपना होता है। इसलिए अगर आप भी 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतरतैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस की सहायता ले सकते हैं। इन क्लासेस के जरिए आपको सभी सब्जेक्ट की कम्पलीट तैयारी के साथ आने वाली परीक्षाओं केलिए रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। आप इन क्लासेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर मार्क्स से पास करने का अपना सपना पूराकर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे मार्क्स से पास करने का अपना सपना कीजिए पूरा।