फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: बोर्ड परीक्षा में पहली बार लागू होने जा रही है यह व्यवस्था, प्री बोर्ड और फाइनल परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट

Thu, 17 Feb 2022 04:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में 2021-22 सत्र की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। हालांकि खबरें हैं कि परीक्षाएं मार्च के आखिर में शुरू हो सकती हैं और इसकी डेटशीट ङी जल्द ही जारी की जा सकती है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSB) ने राज्य में 2021-22 सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की डेटशीट नहीं जारी की है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल बोर्ड परीक्षाएं मार्च के आखिर में शुरू हो सकती हैं और तारीखों का ऐलान कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और इसी वजह राज्य में इस बार बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में देर होने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सूचनाओं के लिए UPMSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही इस बचे हुए समय में बोर्ड स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। यहां छात्रों को घर बैठे लाइव क्लासेस उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्र safalta school पर क्लिक कर इनका हिस्सा बन सकते हैं। यहां छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पहले इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जा रही है।

पहली बार लागू होगी यह व्यवस्था :

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पहली बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। दरअसल यूपी बोर्ड ने पहली बार अपने स्तर से यूनिक आईडेंटिटी/ड्यूटी कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। साथ ही छात्रों को जिस तरह से परीक्षा केंद्र आवंटित होता है उसी तरह शिक्षकों को भी ड्यूटी दी जाएगी, ताकि जिले स्तर पर मनमानी या पक्षपात की शिकायतों को रोका जा सके। इसके लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को शिक्षकों के विवरण से संबंधित पोर्टल पर 20 फरवरी तक 17 बिन्दुओं पर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

जल्द ही हो सकता है प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन :

कोरोना महामारी का प्रकोप कम होते ही उत्तर प्रदेश के स्कूलों में सात फरवरी से 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं चालू हो गई हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में स्कूलों के एक बार फिर से खुलने के बाद अब जल्द ही प्री बोर्ड परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी छात्रों को अनिवार्य रूप से प्री बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेना होगा और इसके लिए शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहें हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस की सहायता ले सकते हैं। इन क्लासेस के जरिए आपको सभी सब्जेक्ट की कम्पलीट तैयारी के साथ आने वाली परीक्षाओं के लिए रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। आप इन क्लासेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और बोर्ड परीक्षाओं को बेहतर मार्क्स से पास करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे मार्क्स से पास करने का अपना सपना करें पूरा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें