फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC 2021: अगर आपके पास है ये अतिरिक्त योग्यता तो लेखपाल भर्ती में आपको हो सकता है जबरदस्त फायदा

Thu, 02 Dec 2021 02:22 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती प्रकिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC अगले महीने लेखपाल के इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा होने का मौका मिलेगा, जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए हैं। PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। UPSSSC इसकी जानकारी जल्द ही अपने वेबसाइट पर साझा करेगी। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

इन योग्यता वाले अभ्यर्थियों को होगा जबरदस्त फायदा :

राज्य में आयोजित हुई पिछली लेखपाल भर्ती में उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी गई थी जिनके पास प्रादेशिक सेना में दो साल काम करने का अनुभव हो या जिनके पास NCC का 'बी' लेवल सर्टिफिकेट हो। इसलिए यह संभव है कि इस बार की लेखपाल भर्ती में भी उपरोक्त योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिल सकती है। हालांकि,इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

किन परिस्थितियों में मिलेगी वरीयता :

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की यह भर्ती काफी समय बाद निकल रही है,ऐसे में यह संभव है कि इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लें। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के बीच दो अभ्यर्थियों के मार्क्स का समान होना आम बात है। ऐसी स्थिति में सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए अभ्यर्थियों की कई स्तर पर तुलना की जाती है और फिर सफल अभ्यर्थी का चयन किया जाता है। लेखपाल भर्ती में अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है,तो सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए ऊपर दिए गए एक्स्ट्रा क्वालिफिकेशन रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जा सकती है।

लेखपाल परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन?

आगे पढ़ें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें