स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड-कांस्टेबल के 857 पदों पर कराई जा रही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इन भर्तियों के तहत असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर व टेली प्रिंटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के अंतर्गत प्रतिभाशाली महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका दिया गया। गौरतलब है कि इसकी आवेदन की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2022 थी जो अब पूरी हो चुकी है। इन पदों पर न्यूनतम बारहवीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर दिया गया है जिनकी न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम 27 वर्ष हो। भर्ती में पुरुषों के अलावा भूतपूर्व सैनिकों वमहिलाओं के पद भी आरक्षित हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर अवश्य विजिट कर लें। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगीपरीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का घर बैठे रिवीजन कर सकते हैं।
भर्ती में हैं कितने पद
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के कुल 857 पदों पर भर्ती की जा रही है जिसमें, हेड कांस्टेबल (महिला) के 284 पद और हेड कांस्टेबल (पुरुष) के 573 पद शामिल हैं। भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारोंको लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट से गुजरना होगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशनको देख सकते हैं।
क्या है आरक्षण से जुड़ा नियम
दिल्ली पुलिस में कार्यरत कर्मचारी अथवा मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ के पदों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा पहाड़ी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को दोहरे आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसस्थिति में उम्मीदवारों को जातिगत अथवा विभागीय छूट में एक ही प्राप्त होगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना को जरूर देख लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।