फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2022: होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला, एक पद के लिए हो सकते हैं सैकड़ों दावेदार

Fri, 21 Jan 2022 02:16 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग राज्य में लगभग 30,000 नए स्वयंसेवकों की भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि विभाग द्वारा जल्द ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।     
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से होमगार्ड सिपाही के पदों को भरे जाने की कवायद चल रही है लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। कई मीडिया रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि इस भर्ती को लेकर होमगार्ड विभाग द्वारा सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा और भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। यह भर्ती काफी लंबे समय के बाद आयोजित की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या काफी अधिक हो सकती है। हालांकि, इसके आवेदन की शुरुआत कब से हो जाएगी, इसकी पुख्ता जानकारी के लिए समय समय पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें। इसके अलावा अगर आप होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा की पक्की एवं बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE UP Home Guard Course कोर्स सबस्क्राइब कर सकते हैं। 

न्यूनतम योग्यता व मापदंड 

होमगार्ड अथवा गृह रक्षक के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी व महिला अभ्यर्थी की 158 सेमी मांगी जा सकती है। इस भर्ती में 18 वर्ष पूरी कर चुके उम्मीदवारों को ही आवेदन के पात्र माना जाएगा। भर्ती संबंधी और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। 

एक पोस्ट के लिए हो सकते हैं कितने दावेदार 

कई एक्सपर्ट का मानना है कि राज्य में कम से कम एक दशक के बाद होमगार्ड सिपाही के पदों पर भर्ती कराई जाएगी। ऐसे में यदि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग 30,000 हजार पदों पर भर्ती आयोजित करता है तो इन पदों के लिए 30 लाख उम्मीदवारों के आवेदन करने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस लिहाज से एक पद के लिए कम से कम 100 दावेदारों का आंकड़ा निकल कर सामने आता है जिसके बाद अभ्यर्थियों के बीच काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है। हालांकि, अभी पदों की संख्या के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। इसलिए कैंडिडेट्स को भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।   

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें