फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Exam 2022: काफी बदली है चयन प्रक्रिया और इस बार नौकरी मिलने में भी लग सकता है कम समय, जानें क्यों जताई जा रही है ऐसी उम्मीद

Fri, 29 Apr 2022 04:58 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से जनवरी 2022 में ही आवेदन मांगे गए थे।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है।  आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यह परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जायेगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से जनवरी 2022 में ही आवेदन मांगे गए थे और अभ्यर्थी उसी समय से परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर आयोजित की जा रही इस भर्ती में सिर्फ PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारियोंतथा एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP lekhpal FREE Online Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

काफी बदली है चयन प्रक्रिया :

राज्य में 2015 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लेखपाल के पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। कई सालों के बाद आयोजित हो रही इस भर्ती की चयन प्रक्रिया लेखपाल की पिछली भर्तियों से काफी बदल गई है। दरअसल वर्तमान लेखपाल भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हो आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। साथ ही इस भर्ती से इंटरव्यू को भी हटा दिया गया है। लेखपाल के इन 8085 पदोंके लिए अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक 100 नंबर की मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाना है।

नौकरी मिलने में लग सकता है कम समय :

राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने जा रही भर्ती को पूरा होने में पिछली लेखपाल भर्ती से काफी कम समय लग सकता है। दरअसल इस भर्ती में इंटरव्यूका आयोजन नहीं किया जाना है और अब सिर्फ एक मुख्य लिखित परीक्षा में सफल होकर अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित हो सकते हैं। साथ ही 100 दिनों के भीतर नौकरी दिए जाने का टार्गेट रखने के बाद UPSSSC इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में भी काफी तेजी ला सकती है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही हैकी वर्तमान लेखपाल भर्ती को पूरा होने में पिछली लेखपाल भर्ती से थोड़ा कम समय लग सकता है।

किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न :

लेखपाल के 8,085 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इस पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी और प्रत्येक गलतउत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पली टतैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें