फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment 2022 : आवेदन में सुधार की प्रक्रिया हो गई है समाप्त, इस बार की MTS भर्ती अभ्यर्थियों के लिए क्यों है खास, जानें यहाँ

Wed, 11 May 2022 11:45 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया और इसमें सुधार की तारीख समाप्त हो गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा पांच जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 के बीच होनी है।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल को समाप्त हुई थी और अब इसके लिए आवेदन में सुधार की प्रक्रिया भी खत्म हो गई है। दरअसल आयोग ने अभ्यर्थियों को 5 मई 2022 से 9 मई 2022 के बीच अपने आवेदन में सुधार का मौका दिया था। आयोग ने इस भर्ती के लिए पहले ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 5 जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

इस बार की MTS भर्ती अभ्यर्थियों के लिए क्यों है खास :

इस बार की MTS भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है। दरअसल SSC ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के पदों पर भी भर्ती निकाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस बार इस भर्ती के जरिये MTS के 3698 पदों के साथ CBIC और CBN में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। MTS भर्ती में पिछले कुछ सालों से रिक्तियों की संख्या लगातार कम हो रही थी। इसलिए इस बार MTS के साथ हवलदार के पदों पर भी भर्ती निकलने से अभ्यर्थी काफी खुश हैं।

क्या है चयन प्रक्रिया :

MTS के पदों के लिए होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को दो चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होगा। इसके टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा और इसमें अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को टियर 2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। वहीं, हवलदार के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षा के अलावा एक और फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। इस टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 15 मिनट में 1600 मीटर चलना होगा और 30 मिनट में 8 किमी साइकिल चलानी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियों को 20 मिनट में 1 किमी चलना होगा और 25 मिनट में 3 किमी साइकिल चलानी होगी।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें