फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Constable Exam 2022: कॉन्स्टेबल की तीनों भर्तियों के लिए अलग है CBT का पैटर्न, तीनों भर्तियों में मिलेंग

Tue, 16 Aug 2022 06:40 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर निकली भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर महीने में होगी। वहीं, हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए परीक्षा कीतारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस वक्त दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन तीनों भर्तियों में से कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का 21 अक्टूबर 2022 को और हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों पर भर्ती के लिए CBT का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। जबकि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस में निकली इन तीनों भर्तियों के लिए CBT का पैटर्नअलग अलग है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Head Constable Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

AWO/TPO और ड्राइवर भर्ती के लिए क्या है CBT का पैटर्न :

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों के लिए होने वाली CBT में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल साइंस से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथेमैटिक्स से से 25 अंक के 25 प्रश्न तथारीजनिंग से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएस एक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से भी 10 अंक के 10 प्रश्न पूछेजाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए होने वाली CBT में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 20 अंक के 20 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 10 अंक के 10 प्रश्न तथा रोड सेंस, व्हीकल मेंटेनेंस, ट्रैफिक रूल्स/सिग्नल व्हीकल और एनवायर्नमेंटल पॉल्युशन जैसे टॉपिक्स से 50 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटा जाएगा और पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।

हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल के पदों के लिए क्या है CBT का पैटर्न :

हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए 100 अंको की होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 25 अंक के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएस एक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से भी 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 मार्क्स काटे जाएंगे और पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।

इन अभ्यर्थियों को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स :

इन तीनों भर्तियों में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा, उन्हें पांच फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवल सर्टिफिकेट वालों को तीन फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किये जायेंगे। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे।अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी इनके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें