फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Recruitment 2022: बैकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सबसे सुनहरा मौका, ऑफिस असिस्टेंट समेत 8,106 पदों पर हो रही हैं भर्तियां

Mon, 13 Jun 2022 03:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

बैंकिंग  कार्मिक  चयन  संस्थान  की ओर से ऑफिसर स्केल- I (पीओ), ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल II/III के पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार सात जून से 27 जून  तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
IBPS Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपका ये सपना बहुत ही जल्द साकार हो सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से इनदिनों ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I ऑफिसर स्केल-II  (जनरल बैंकिंग), ऑफिसर स्केल-II  (जनरल बैंकिंग), समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया सात जून 2022 से लेकर अंतिम तारीख 27 जून 2022 तक चलेगी। भर्ताी में शामिल होने वाले सामन्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को जहां 850 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये की फीस जमा करनी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्सविषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता व आयुसीमा

इस भर्ती के अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयुसीमा 28 साल है जबकि सीनियर मैनेजर के पद पर 40 साल से कम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयुसीमा 32 साल और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर 32 साल से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं। भर्ती की शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें। 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्री और मेंस परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया के आधार पर होगा। हालांकि साक्षात्कार केवल ऑफिसर ग्रेड-I, II व II के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ही देना होगा जबकि अन्य पदों पर चयन प्री व मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन अवश्य देख लें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें