फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Exam 2022: आखिरी चरण में पहुँच गई है पहले चरण की परीक्षा, जानें इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती और अभ्यर्थियों को आगे किन टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा

Thu, 09 Jun 2022 04:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CHSL भर्ती 2021 के लिए 24 मई से 10 जून के बीच CBT 1 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के जरिए भरे जाने वाले पदों की संख्या की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा देश में कई भर्तियों का आयोजन किया जाता है और इसके द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। SSC इस भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल करती है और अभी आयोग द्वारा CHSL भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) का आयोजन किया जा रहा है। 24 मई 2022 से शुरू हुई यह परीक्षा अब अपने आखिरी चरण में पहुँच चुकी है और यह 10 जून को समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कितने पदों पर है भर्ती होने की उम्मीद :

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CHSL भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा तो आयोजित की जा रही है। लेकिन इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या अभी तक जारी नहीं कि गई है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि पहले चरण की परीक्षा का आयोजन पूरा होने के बादआयोग रिक्तियों की संख्या जारी कर सकती है। वहीं आयोग द्वारा 2020 में निकाली गई इस भर्ती के जरिए कुल 4,726 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि 2019 में निकाली गई इस भर्ती के जरिए कुल 4893 पदों पर और 2018 में निकाली गई भर्ती के जरिए कुल 5,649 पदों पर भर्ती की गई थी। इसकी पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार 4,000 से 5,000 पदों पर भर्ती कर सकती है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी आयोग द्वारा कोई सूचना दिए जाने के बाद ही सामनेआ पाएगी।

अभ्यर्थियों को आगे किन टेस्ट्स में लेना होगा हिस्सा :

CHSL की इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होता है। दरअसल जो अभ्यर्थी अभी आयोजित हो रही CBT 1 में सफलता हासिल करेंगे, उन्हें दूसरे चरण के टेस्ट में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को तीसरे और आखिरी चरण में पद की जरूरत के हिसाब से स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

क्या हो सकता है कटऑफ का गणित :

यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की CHSL भर्ती के CBT 1 में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 143 से 148 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 116 से 122 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 109 से 114 मार्क्स तथाओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 140 से 145 मार्क्स के बीच रह सकता है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें