देश में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली ये परीक्षा देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल है और इसमें हिस्सा लेकर लाखों अभ्यर्थी अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CBSE द्वारा हाल ही मेंजारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक अगले CTET का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए नोटिफिकेशन कब तक जारी होगा, CBSE ने इस संबंध में कोई भीजानकारी अभी तक नहीं दी है। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्रीकोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस
Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि इसपरीक्षा के लिए CBSE अगस्त महीने की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
लंबे समय तक चल सकती है परीक्षा :
CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक दिसंबर में आयोजित होने वाली CTET ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अगर यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है तो यह थोड़े लंबेसमय तक चल सकती है। दरअसल ऑफलाइन परीक्षा केंद्र की तुलना में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र कम उपलब्ध होते हैं। इसलिए इसके एक शिफ्ट में कम संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले पाते हैं। CTET का आयोजन2021 में पहली बार ऑनलाइन मोड में किया गया था और यह परीक्षा तकरीबन एक महीने तक चली थी। जबकि इससे पहले यह परीक्षा कम दिनों में ही पूरी हो जाती थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही हैकि इस बार भी CTET के आयोजन में थोड़ा लंबा समय लग सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्टफैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार करसकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में
safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।