सचिव परीक्षा नियामक की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2015 के लिए पंजीकरण, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के फैसले के बाद भी आवेदकों की परेशानी दूर नहीं हो रही है।
आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने केबाद एसबीआई के सर्वर पर क्लिक करने पर लिखकर आ रहा है कि ‘डेट एक्सपायर’। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं।
अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा करने के लिए जैसे ही ऑन लाइन पेमेंट को सर्वर पर क्लिक करते हैं, उनके एकाउंट से पैसा कट जा रहा है।