इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
इस भर्ती रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटोकॉपी साथ लानी होगी।
इनमें डिस्चार्ज बुक, पेंशन भुगतान आदेश (PPO), हाल ही की 8 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, ग्राम सरपंच या पुलिस अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र और अधिवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र शामिल हैं।
कैसे होगा शारीरिक परीक्षण?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक परीक्षण होगा, जिसमें 1 मील दौड़, पुल-अप्स, 8'9” डिच और जिग-जैग बैलेंस बीम जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)।
इसके बाद दक्षता परीक्षा होगी, जिसमें कुशल कारीगरों की ट्रेड टेस्ट और पूर्व महिला उम्मीदवारों के लिए वृक्षारोपण और नर्सरी से जुड़ी परीक्षा ली जाएगी। फिर मेडिकल जांच SHAPE-1 मानक के अनुसार होगी और अंत में अधिकारियों के बोर्ड द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। जो उम्मीदवार पहले शारीरिक परीक्षण पास करेंगे, उन्हें आगे की सभी परीक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा।