फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Police Vacancy: पुलिस विभाग में कांस्टेबल और वार्डर समेत 7000+ पदों पर भर्ती; 12वीं पास के लिए मौका

Thu, 30 Jul 2026 12:20 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Telangana Police Jobs 2026: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस विभाग में 7,112 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल, फायर फाइटर, वार्डर और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के पद भरे जाएंगे। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक बड़ा अवसर है।
विज्ञापन
Telangana Police Recruitment - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Telangana Police Recruitment 2026: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TGSLPRB) ने पुलिस विभाग में 7,112 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत पुलिस कांस्टेबल, फायर फाइटर, वार्डर (पुरुष एवं महिला) और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


अधिसूचना 29 जुलाई 2026 को जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Telangana Police Recruitment 2026: देखें पदवार रिक्तियों का विवरण

सीरियल नंबर पोस्ट कोड पद का नाम रिक्तियां वेतनमान
1 21 SCT पुलिस कॉन्स्टेबल (सिविल) 3,697 24,280 - 72,850
2 22 SCT पुलिस कॉन्स्टेबल (AR) 1,052 24,280 - 72,850
3 23 SCT पुलिस कॉन्स्टेबल (SAR CPL) (पुरुष) 24 24,280 - 72,850
4 25 SCT कॉन्स्टेबल (तेलंगाना स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) 1,380 24,280 - 72,850
5 26 फायर फाइटर 751 24,280 - 72,850
6 27 वार्डर (पुरुष) 196 24,280 - 72,850
7 28 वार्डर (महिला) 12 24,280 - 72,850
कुल - सभी पद 7,112 -

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों के पास इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। फायर फाइटर पद के लिए उम्मीदवार के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।

पुलिस कांस्टेबल, फायर फाइटर और वार्डर (पुरुष/महिला) पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले तेलंगाना पुलिस भर्ती बोर्ड (TGSLPRB) की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Telangana Police Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें