फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher Recruitment: हरियाणा सरकार जल्द करेगी 18000 शिक्षकों की भर्ती, सीएम मनोहर लाल ने दी जानकारी

Mon, 26 Sep 2022 04:13 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम खट्टर ने कहा कहा कि अगले मार्च अप्रैल तक राज्य में 18000 टीचर भर्ती होंगे।
विज्ञापन
Haryana Teacher Recruitment - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि राज्य के स्कूलों के लिए जल्द ही 18,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री खट्टर ने यह घोषणा अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान कही है। सीएम मनोहर लाल ने कार्यक्रम में हरियाणा के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन

कब होगी भर्ती?
रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम खट्टर ने कहा कहा कि अगले मार्च अप्रैल तक राज्य में 18000 टीचर भर्ती होंगे। 5 से 18 साल के हर बच्चे का स्कूल जाना सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम ने छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि स्कूल में ड्रॉप आउट शून्य करना हमारा लक्ष्य है। इसे शिक्षा विभाग चिन्हित करेगा।  5 से 18 साल के हर बच्चे का स्कूल जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
सीएम ने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थियों को 7.5 लाख टैबलेट दिए जा रहे हैं। स्मार्ट क्लास शुरू की गई है। स्कूलों के भवनों में सुधार के लिए कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, कुछ एरिया में शुरू किया गया है। जिसके आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। सुपर 100 योजना के तहत गरीब बच्चों को नीट जैसे पेपर की तयारी करवा रहे हैं। 4000 प्ले वे स्कूल खोले गए हैं।
विज्ञापन

HTET 2022 के लिए आवेदन जारी
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/HTET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है। उम्मीदवार अपना आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022/HTET 2022 का आयोजन 12 और 13 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें