क्या है शैक्षणिक योग्यता?
TN NHM भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) या बीएससी नर्सिंग की डिग्री/प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का तमिलनाडु नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल में वैध पंजीकरण होना जरूरी है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आधिकारिक जिला-वार अधिसूचना में दी गई अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को संबंधित जिले की अधिसूचना में बताए गए दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी होंगी। इनमें आमतौर पर ये दस्तावेज शामिल हैं:
- GNM/बीएससी नर्सिंग की शैक्षिक मार्कशीट
- डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र
- तमिलनाडु नर्स एवं मिडवाइव्स काउंसिल का पंजीकरण प्रमाणपत्र
- SSLC/HSC मार्कशीट - जन्म तिथि के प्रमाण के लिए
- सामुदायिक प्रमाणपत्र - यदि लागू हो
- मूल निवास/अधिवास प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- फोटोयुक्त पहचान पत्र - आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
कैसे करें आवेदन?
स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां संबंधित कार्यालय में जमा करनी होंगी।
- NHM-TN की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र और जिलेवार रिक्तियों का विवरण डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
- भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी/जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यालय में जमा या भेजें।
- चेंगलपट्टू और तिरुप्पुर को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए आवेदन संबंधित जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यकारी सचिव, जिला स्वास्थ्य कार्यालय को संबोधित करें।
- आवेदन पत्र 25 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।