सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डिंग सुपरवाइजर के पद पर 8 भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 30 साल मांगी गई है।एससी व एसटी वर्ग को आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी गई है। जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह छूट तीन साल की रखी गई है।
इन भर्तियों पर ग्रोस सैलरी 72,578 रुपये मिलेगी। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इस भर्ती की अधिसूचना को आवेदन करने से पहले एक बार विस्तार से जरूर पढ़ें। इन भर्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित और साक्षात्कार के जरिए होगा। जो उम्मीदवार चयनित होंगे, उनको दो साल के प्रोबेशन पर रखा जाएगा। इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन एवं ऑफिस बिल्डिंग की देखरेख का तीन साल का अनुभव या सैनिटाइजेशन में डिप्लोमा आदि मांगा गया है।
आवेदन से पहले विस्तार से अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें।