आपको बता दें कि स्टेनोग्राफर भर्ती प्रक्रिया के 2018 संस्करण को आयोग ने अक्टूबर में अधिसूचित किया था और फरवरी में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी। खास बात ये है कि 4,36,910 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और 42.43% उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। एसएससी कंप्यूटर आधारित परीक्षण और कौशल परीक्षण में प्रदर्शन के आधार पर आशुलिपिक का चयन करता है।
हाल ही में, आयोग ने स्टेनोग्राफर 2017 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था। जबकि आशुलिपिक ग्रेड सी ’के पद के लिए 33 और आशुलिपिक ग्रेड 'डी’ के पद के लिए 1434 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया है। कुल 23,473 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019 से संबंधित हर खबर पाइए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2019 और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019 की परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।