फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा के लिए तिथियां घोषित, जनवरी में होंगे एग्जाम

Tue, 30 Dec 2025 08:35 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। परीक्षाएं जनवरी में आयोजित होंगे। पूरा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
SSC - फोटो : https://ssc.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत होने वाली कौशल परीक्षा (Skill Test) की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवार 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली एसएससी स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन

31,080 उम्मीदवार कौशल परीक्षा के लिए चयनित

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 के ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ पदों के लिए कुल 31,080 उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 8,624 उम्मीदवार ग्रेड ‘C’ पद के लिए अस्थायी रूप से योग्य घोषित किए गए हैं, जबकि 22,456 उम्मीदवार ग्रेड ‘D’ पद के लिए चयनित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम 28 नवंबर को घोषित किया गया था। 

कुल 1590 पदों पर होगी भर्ती

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा कुल 1,590 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इनमें से 230 पद ग्रुप ‘C’ के लिए जबकि 1,360 पद ग्रुप ‘D’ के लिए निर्धारित किए गए हैं। 
 
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 और 11 अगस्त को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसके बाद अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
 
विज्ञापन

क्या रहेगा कौशल परीक्षा का पैटर्न?

एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 के तहत आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा का उपयोग केवल पात्रता (Qualifying Nature) के आकलन के लिए किया जाएगा। यह परीक्षा मेरिट निर्धारण में शामिल नहीं होगी। आयोग द्वारा ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ के लिए अलग-अलग मानदंड तय किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।
 
कौशल परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को अंग्रेजी या हिंदी में श्रुतलेख दिया जाएगा। ग्रेड ‘C’ पदों के लिए उम्मीदवारों को 100 शब्द प्रति मिनट की गति से तथा ग्रेड ‘D’ पदों के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का डिक्टेशन लिखना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें