SSC Stenographer Answer Key Objection: 25 अगस्त दे सकते हैं चुनौती
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 6, 7, 8 और 11 अगस्त को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही इसे चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है। यदि उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, तो 25 अगस्त शाम 6 बजे इसे चुनौती दे सकते हैं।
आयोग ने नोटिस में कहा, "अस्थायी उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक अब उपलब्ध हैं और इन्हें आयोग की वेबसाइट (यानी https://ssc.gov.in) के माध्यम से देखा जा सकता है। उम्मीदवार निर्दिष्ट अवधि के दौरान अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।"
आधा हो गया आपत्ति शुल्क, अब देने होंगे 50 रुपये प्रति प्रश्न
जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 22 से 25 अगस्त के बीच उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आवेदकों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आयोग ने कहा कि 25 अगस्त शाम 6 बजे के बाद प्रस्तुत किए गए अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तर कुंजी पर आपत्ति शुल्क को आधा कर दिया गया है। पहले प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क जमा करना होता, जो अब आधा करके 50 रुपये कर दिया गया है। एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का प्रिंटआउट ले लें, क्योंकि समय सीमा के बाद वे उपलब्ध नहीं होंगी।
SSC Stenographer Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी स्टेनोग्राफर की उत्तर कुंजी
एसएससी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।