कर्मचारी चयन आयोग (SCC) की ओर से योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 25 जनवरी, 2023 से उपलब्ध कराए दिए गए हैं। यह सुविधा आठ फरवरी, 2023 तक उपलब्ध रहेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम / अंक टैब पर क्लिक कर सकते हैं।
एसएससी की ओर से शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब परीक्षा के अगले चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। अधिसूचना के अनुसार, कुल 13,100 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के पद के लिए और 47,246 स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के पद के लिए स्किल टेस्ट में उपस्थित होने के लिए अंतरिम रूप से योग्य घोषित किया गया है। योग्य उम्मीदवारों की एसएससी स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा 15 फरवरी और 16 फरवरी, 2023 (अस्थायी रूप से) को आयोजित की जाएगी और विस्तृत कार्यक्रम संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर उचित समय पर उपलब्ध होगा।