कितने उम्मीदवारों की सिफारिश की गई?
ग्रेड ‘सी’ के तहत: कुल 232 रिक्तियों में से 228 उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की गई है। योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण एसटी (ST) श्रेणी की 4 रिक्तियां खाली रह गई हैं।
ग्रेड ‘डी’ के तहत: कुल 1,483 रिक्तियों के मुकाबले सभी 1,483 उम्मीदवारों की सफलतापूर्वक सिफारिश की गई है। आरक्षित वर्ग (EWS, SC, ST, OBC) के कई मेधावी उम्मीदवारों ने अनारक्षित (UR) मानक पर क्वालीफाई किया है।
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती का स्किल टेस्ट कितने अभ्यर्थियों ने दिया था?
- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के स्किल टेस्ट के लिए कुल 8,624 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया था, जिनमें से 4,907 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के स्किल टेस्ट के लिए 22,456 अभ्यर्थी पात्र घोषित हुए थे, जिसमें से 12,564 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अंतिम आवंटन प्रक्रिया के लिए केवल उन 10,132 अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार किया गया है, जिन्होंने 5 मई से 8 मई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से अपना "ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस" (विकल्प-सह-वरीयता) सबमिट किया था।
कल से शुरू होगी स्लाइडिंग मैकेनिज्म प्रक्रिया
खाली सीटों को पूरी तरह भरने और योग्य उम्मीदवारों को बेहतर अवसर देने के लिए आयोग ने इस बार 'स्लाइडिंग मैकेनिज्म' को लागू किया है। इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार उपलब्ध उच्च प्राथमिकता वाले विभाग में स्थानांतरण का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
सभी शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को 19 जून 2026 से 22 जून 2026 के बीच एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए स्थान, तिथि और समय (स्लॉट) का चयन करना होगा।
अभ्यर्थियों को 1 और 2 जुलाई 2026 को आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों (Regional Offices) में शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा।
| प्रक्रिया |
तिथि |
| स्लॉट चयन |
19 जून से 22 जून 2026 |
| भौतिक उपस्थिति |
1 और 2 जुलाई 2026 |
टाई-ब्रेकिंग के लिए इस्तेमाल किया क्या नियम?
यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल अंक समान होने पर टाई-ब्रेकिंग नियम इस प्रकार लागू होता है:
- Part-III (English Language & Comprehension) में अधिक अंक
- Part-II (General Awareness) में अधिक अंक
- अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता
- नाम के वर्णानुक्रम (Alphabetical Order) के आधार पर निर्णय