नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान 27 जून की रात 11 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 1 जुलाई से 2 जुलाई की रात 11 बजे तक का समय होगा। परीक्षा का आयोजन 6 से 11 अगस्त, 2025 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में किया जाएगा।
SSC Stenographer 2025 Eligibility: योग्यता एवं मापदंड
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए ट्रांसक्रिप्शन अंग्रेजी में 50 मिनट एवं हिंदी में 65 मिनट और ग्रुप सी के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट एवं हिंदी में 55 मिनट होना चाहिए।
अभ्यर्थियों की आयु 1 अगस्त 2025 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए आवेदकों की आयु एक अगस्त 2025 को 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
SSC Stenographer 2025 Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन जैसे तीन मुख्य विषय शामिल होंगे। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और यह हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। उम्मीदवारों को डिक्टेशन सुनकर उसे ट्रांसक्राइब करना होगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' के लिए डिक्टेशन स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड 'D' के लिए 80 शब्द प्रति मिनट रखी गई है। ट्रांसक्रिप्शन के लिए समय भाषा और श्रेणी के अनुसार तय है, जैसे ग्रेड 'C' के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट, जबकि ग्रेड 'D' के लिए अंग्रेज़ी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय मिलेगा।