स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी सिलेक्शन पोस्ट्स (फेज-VI) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि फेज-VI के लिए परीक्षा 14 अक्टूबर, 2019 से 16 अक्टूबर, 2019 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित थी। परीक्षा का आयोजन देश के अलग-अलग केद्रों पर हुआ।
बता दें कि करीब 1,52,079 उम्मीदवारों ने आवेदन किया पर 32,242 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। प्राप्त हुए अंकों का प्रयोग पदों की सभी श्रेणियों के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने में किया गया है। ध्यान दें, सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में लगभग 8,490 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब ये उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षा में बैठेंगे।
मुख्य तथ्य-
- बता दें, पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2019 तय की गई थी।
- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा माध्यम से किया जा रहा है।
- आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2019 थी।
- बैंक के माध्यम से फीस भुगतान की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2019 थी।
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- अब अभिभावक नहीं 'तमन्ना' तय करेगा छात्रों का करियर, ये है केंद्र की तैयारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।