फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Vacancy 2026: फेज-14 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3003 पदों पर आवेदन शुरू; 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

Tue, 14 Apr 2026 12:44 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Selection Post Phase 14 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 3003 पदों को भरा जाएगा। 10वीं, 12वीं पास और स्नातक सभी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC Selection Post Phase 14 Notification - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Selection Post Phase 14 Bharti: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज 14 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत 3003 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है, जबकि शुल्क भुगतान 5 मई तक किया जा सकता है। इसके अलावा, आवेदन में सुधार (Correction) की सुविधा 11 से 13 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार मैट्रिक स्तर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इंटरमीडिएट स्तर के पदों के लिए और स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए पात्र हैं।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार सामान्यतः 25 से 30 वर्ष तक निर्धारित है। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। 

देखों रिक्तियों का विवरण

वर्ग रिक्तियां
यूआर (सामान्य) 1534
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 667
अनुसूचित जाति (SC) 346
ईडब्ल्यूएस (EWS) 271
अनुसूचित जनजाति (ST) 185
कुल 3003

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, इसके बाद दूसरे चरण में कुछ पदों के लिए कौशल परीक्षण लिया जाएगा। तीसरे चरण में उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अंतिम चरण में आवश्यकता होने पर चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) भी किया जाएगा। 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में आवेदन शुल्क बहुत कम रखा गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल ₹100 का भुगतान करना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसमें पे लेवल 1 से 7 तक के पद शामिल हैं, जिनका मूल वेतन लगभग 5,200 से 34,800 तक हो सकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों को HRA, DA और TA जैसे अतिरिक्त भत्ते भी मिलेंगे।

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब "Selection Post Phase 14 Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर नया अकाउंट है तो रजिस्ट्रेशन करें, वरना लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें