SSC Selection Post Phase 13 Admit Card: परीक्षा से चार दिन पहले आएगा प्रवेश पत्र
जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। गौरतलब है कि यह प्रवेश पत्र नहीं है, प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
आयोग ने उम्मीदवारों को एक से अधिक प्रवेश पत्र की प्रतियां डाउनलोड करने की सलाह दी है, क्योंकि परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र की एक प्रति आयोग द्वारा रख ली जाएगी।
ताजा नोटिस में आयोग ने स्क्राइब का विकल्प चुना है उन्हें कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने 'स्वयं स्क्राइब' का विकल्प चुना है, उन्हें 20.07.2025 (रात्रि 11:59 बजे) तक आयोग की वेबसाइट पर अपना स्क्राइब विवरण पंजीकृत और जमा करना होगा। स्क्राइब के लिए पंजीकरण केवल परीक्षा शहर प्रदर्शित होने के बाद ही संभव होगा। 'प्रवेश प्रमाण पत्र' और 'स्क्राइब का प्रवेश पास (स्वयं स्क्राइब के लिए)' परीक्षा की तिथि से 04 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा का शेड्यूल जारी; 24 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम
SSC Selection Post Phase 13 Exam Dates: 24 जुलाई से होगी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग बीते मंगलवार (15 जुलाई 2025) को परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 24 जुलाई से शुरू होने वाली है। परीक्षा 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...