स्वयं लेखक (Scribe) सुविधा फिर बहाल
हाल ही में, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी स्पष्टीकरण के बाद एसएससी ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्वयं लेखक यानी स्क्राइब सुविधा को फिर से लागू कर दिया है। यह सुविधा उन सभी परीक्षाओं पर लागू होगी जिनका नोटिस 31 दिसंबर तक या उससे पहले जारी किया गया था। हालांकि इस सुविधा के साथ एसएससी ने कुछ नई शर्तें भी जोड़ दी हैं, जिनका पालन सभी उम्मीदवारों और स्क्राइब दोनों को करना होगा।
नए नियमों के अनुसार, स्क्राइब की आयु उस परीक्षा के स्तर के अनुसार तय की गई है। 10वीं और 12वीं स्तर की परीक्षाओं में स्क्राइब की उम्र आमतौर पर 20 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, स्नातक स्तर की परीक्षाओं के लिए स्क्राइब की अधिकतम उम्र 22 वर्ष तय की गई है। एसएससी का मानना है कि इससे स्क्राइब की शैक्षिक समझ और परीक्षा स्तर में संतुलन बना रहेगा।
आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य
इसके अलावा, "स्वयं स्क्राइब" सुविधा के तहत पंजीकृत सभी स्क्राइब का आधार आधारित प्रमाणीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है। यानी परीक्षा केंद्र पर स्क्राइब को अपना आधार सत्यापन पूरा करना होगा। यदि स्क्राइब किसी कारण से आधार वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर पाते हैं, तो उम्मीदवार को दो विकल्प दिए जाएंगे, या तो वे आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्क्राइब को लें या फिर बिना स्क्राइब के परीक्षा दें।
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...