आयोग द्वारा संशोधित आवेदन को दोबारा जमा करने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। पहली बार सुधार करने और संशोधित आवेदन पुनः जमा करने पर 200 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद, दूसरी बार सुधार करने और आवेदन पुनः जमा करने पर 500 रुपये शुल्क देय होगा। यह निर्धारित सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा।
रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती में कुल 2,423 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन (यूआर) के लिए 1,169 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 231, ओबीसी के लिए 561, एससी के लिए 314, और एसटी के लिए 148 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कैंटीन अटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल अटेंडेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, एमटीएस, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर, फायरमैन, स्टोरकीपर, रिसर्च असिस्टेंट, क्लर्क, ऑपरेटर, चार्जमैन, फील्डमैन, टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, लाइब्रेरी क्लर्क सहित अन्य पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।
पातत्रता मानदंड
विभागीय पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भिन्न-भिन्न है, जिसमें कुछ पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास, तो कुछ के लिए 12वीं पास और कुछ पदों के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने इच्छित पद की योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर देख लें।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पदानुसार भिन्न है, जिसमें अधिकतम आयु 42 वर्ष तक हो सकती है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
परीक्षा शुल्क के रूप में जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों से 100 रुपये लिया जाएगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी वर्गों की महिलाओं को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप SSC की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब रजिस्ट्रेशन करें (अगर पहले नहीं किया है)।
- इसके बाद, लॉगिन करें और "Selection Post Phase 13" पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन या SBI ई-चालान से जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।