फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Phase 13 Exam 2025: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा का शेड्यूल जारी; 24 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम

Wed, 16 Jul 2025 07:32 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Selection Post Phase 13 Exam 2025: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा की डेट्स जारी कर दी गई हैं। परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर 1 अगस्त तक चलेगी। 
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Phase 13 Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया है। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2423 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।

 एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा तिथि: 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा। परीक्षा की तिथियां क्रमशः 24 जुलाई, 25 जुलाई, 26 जुलाई, 28 जुलाई, 29 जुलाई, 30 जुलाई, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 निर्धारित की गई हैं। इन सभी तिथियों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को उनके आवेदन की पात्रता के अनुसार अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी समय से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें।
विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती में कुल 2,423 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन (यूआर) के लिए 1,169 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 231, ओबीसी के लिए 561, एससी के लिए 314, और एसटी के लिए 148 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कैंटीन अटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल अटेंडेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, एमटीएस, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर, फायरमैन, स्टोरकीपर, रिसर्च असिस्टेंट, क्लर्क, ऑपरेटर, चार्जमैन, फील्डमैन, टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, लाइब्रेरी क्लर्क सहित अन्य पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे जो 4 खंडों में समान रूप से विभाजित होंगे- सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा और मात्रात्मक योग्यता। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा का आयोजन हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें