फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Notice: एमटीएस और हवलदार पदों के लिए बदली करेक्शन विंडो की तारीख, अब चार अगस्त से करें आवेदन में सुधार

Tue, 29 Jul 2025 03:16 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथियों में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार 4 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक करेक्शन विंडो के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS 2025 Form Correction: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी और हवलदार परीक्षा 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। आयोग ने आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथियों में बदलाव किया है।
विज्ञापन


पिछले नोटिस के अनुसार, करेक्शन विंडो 29 जुलाई से 31 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक) खुलनी थी। लेकिन अब इसे संशोधित कर दिया गया है।

नई करेक्शन विंडो की तिथियां

पहले यह करेक्शन विंडो 29 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक खुली रहने वाली थी, लेकिन अब आयोग ने इसे संशोधित करते हुए 4 अगस्त से 6 अगस्त 2025 (रात 11 बजे तक) तक के लिए बढ़ा दिया है। इस नई समय-सीमा के तहत उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

क्या कर सकते हैं सुधार?

इस करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में की गई गलतियों को सुधार सकते हैं, जैसे:
  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि आदि)
  • परीक्षा केंद्र विकल्प
  • कैटेगरी या अन्य चयन विकल्प
ध्यान दें: एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद केवल सीमित जानकारी ही संशोधित की जा सकती है। इसलिए सुधार करते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

अब 5464 पदों पर होगा चयन

हाल ही में एसएससी ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती के लिए जारी रिक्तियों में बदलाव किया था। आयोग की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि हवलदार के रिक्त पदों की संख्या को 1075 से बढ़ाकर 1089 किया गया है। जबकि एमटीएस पदों की कुल अनुमानित संख्या अब 4375 कर दी गई है।

SSC MTS Selection Process: कैसे होगा चयन

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। एमटीएस पद के लिए केवल CBE जरूरी है, जबकि हवलदार पद के लिए CBE के साथ PET और PST भी अनिवार्य होंगे। चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन मिलेगा।

SSC MTS Examination Scheme: परीक्षा का पैटर्न

एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसे दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सत्र के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है और कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। हवलदार पद के लिए CBE के बाद शारीरिक परीक्षण भी होगा, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़, ऊंचाई, वजन आदि मापदंडों पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें