SSC MTS Exam 2023: एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए 17 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे पूरी जानकारी कर सकते हैं।
SSC MTS Exam Notification 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने SSC MTS 2023 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2023 तक है। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना होगा कि आखिरी तारीख के बाद भेजे गए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी की यह परीक्षा अप्रैल के महीने में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास होनी चाहिए। बता दें कि परीक्षा तिथि का उल्लेख अधिसूचना में किया जाएगा, जो कल जारी होने वाली है। अब तक, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अस्थायी तिथि जारी की गई है। कैलेंडर में सीजीएल, सीपीओ, सीएचएसएल, एमटीएस सहित अन्य सभी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं।
इन पदों पर होती हैं भर्तियां
एसएससी एमटीएस परीक्षा के बाद उम्मीदवार को समूह सी के विभिन्न पदों पर भर्ती होने का मौका मिलता है। इनमें हवलदार, सफाईवाला,दफ्तरी, जूनियर गेस्टेंटनर ऑपरेटर, जमादार,चौकीदार,माली,चपरासी आदि पदों पर भर्ती होती है।