SSC MTS Answer Key: प्रोविजनल उत्तर कुंजी
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 29 नवंबर को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके लिए आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2024 थी। प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क का भुगतान करना पड़ा था।
SSC MTS Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें दोनों सत्रों के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था। हालांकि पहले सत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, लेकिन दूसरे सत्र में गलत उत्तर देने पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग थी।
SSC MTS Salary: वेतन विवरण
एसएससी एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹18,000 से ₹22,000 मासिक वेतन मिलेगा। यह वेतन पे-बैंड-1 (₹5200-₹20200) और ग्रेड पे ₹1800 के तहत तय होता है।
SSC MTS Expected Cut off: संभावित कट ऑफ
एसएससी एमटीएस के लिए सामान्य श्रेणी के लिए संभावित कट ऑफ 140-150 के बीच रहने की उम्मीद है। एससी के लिए कट ऑफ 128-138, एसटी-125-135, ओबीसी-135-145 के बीच हो सकता है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में बैठने के पात्र होंगे। ध्यान दें कि पीईटी/पीएमटी केवल हवलदार पद के लिए आयोजित किया जाएगा, एमटीएस पदों के लिए नहीं।
SSC MTS Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।