फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस और हवलदार पद के लिए कब जारी होगा रिजल्ट? यहां देखें संभावित कटऑफ

Sun, 08 Dec 2024 05:47 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी एमटीएस और हवलदार पद के लिए परिणाम घोषित करेगा। कर्मचारी चयन आयोग ने 30 सितंबर से 14 नवंबर तक एमटीएस टियर-1 के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिसंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में एसएससी एमटीएस परिणाम 2024, मेरिट सूची और कट ऑफ अंक जारी करने की उम्मीद है। हालांकि आयोग ने रिजल्ट के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, जो उम्मीदवार मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2024 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएसी की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाकर लिखित परीक्षा के परिणाम देख सकेंगे। 

विज्ञापन


एमटीएस और हवलदार परीक्षाएं 30 सितंबर से 14 नवंबर, 2024 तक आयोजित की गईं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) को दो अनिवार्य सत्रों में विभाजित किया गया था, प्रत्येक सत्र 45 मिनट का था और एक ही परीक्षा के दिन आयोजित किया गया था। प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय थे।

केवल दूसरे सत्र में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंक (-1) का प्रावधान होगा। अनंतिम उत्तर कुंजी 29 नवंबर को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2024 तक थी।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत 9583 एमटीएस और हवलदार पद भरे जाएंगे, जिनमें से 6144 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और 3439 हवलदार के पद हैं।


एसएससी एमटीएस कट ऑफ मार्क्स
कट ऑफ अंक एमटीएस और हवलदार के पद के लिए योग्यता अंक दर्शाते हैं। कट ऑफ अंक एसएससी प्राधिकरण द्वारा निर्धारित उत्तीर्ण अंक हैं। कट ऑफ अंक पार करने वाले उम्मीदवार चयन के अगले दौर, एमटीएस के लिए दस्तावेज सत्यापन और हवलदार पद के लिए शारीरिक परीक्षण के लिए आगे बढ़ने के पात्र होंगे। आयोग कट ऑफ अंक श्रेणी के अनुसार जारी करेगा और यह एमटीएस और हवलदार के लिए अलग-अलग होगा। हमने नीचे दी गई तालिका में अपेक्षित कट ऑफ अंक प्रदर्शित किए हैं।


एसएससी एमटीएस के लिए संभावित कट ऑफ 2024 

 
वर्ग 18 – 25 वर्ष 18 – 27 वर्ष
यूआर 140-155 133-140
अनुसूचित जाति 126-136 130-140
अनुसूचित जनजाति 120-135 127-137
अन्य पिछड़ा वर्ग 130-135 132-143
ईडब्ल्यूएस 140-147 130-142
ईएसएम 100-114 100-115
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको परिणाम नोटिस डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • पीडीएफ को नीचे स्क्रॉल करें, जहां आपको एसएससी एमटीएस 2024 के लिए श्रेणीवार कट ऑफ अंक मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें