SSC MTS Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा, 2022 का आयोजन 05 जुलाई 2022 से लेकर 22 जुलाई 2022 तक किया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके बाद 02 अगस्त, 2022 को आयोग ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। उम्मीदवारों को 07 अगस्त, 2022 तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था।
SSC MTS Result 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम?
एसएससी की ओर से अब तक परिणाम जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का परिणाम इस हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
SSC MTS Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।..
- अब अपने रोल नंबर को Ctrl+F की मदद से सर्च करें।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।