SSC MTS Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज 3 अगस्त, 2024 को मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी), सीआईबीसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदावरों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीआईबीसी और सीबीएन में 3,439 हवलदार रिक्तियों के साथ, कुल संख्या अब 9,583 है। एसएससी एमटीएस और हवलदार के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2024 के लिए संभावित रूप से निर्धारित है। विस्तृत समय सारिणी बाद में घोषित की जाएगी।